चैम्पियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड टीम में चोटिल वोक्स की जगह लेंगे फिन

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में घायल हुए क्रिस वोक्स के स्थान पर इंग्लैंड की टीम में गेंदबाज स्टीव फिन को शामिल किया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में वोक्स सिर्फ दो ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैदान पर लौट नहीं पाए।

वोक्स के स्कैन के परिणाम में सामने आया है कि उनकी चोट गंभीर है। इस कारण उनके स्थान पर इंग्लैंड टीम में फिन को जगह मिली है। अपने करियर के दौरान फिन ने 69 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का अगला मैच मंगलवार को न्यूजीलैंड से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493