चैंपियंस लीग में फिर से पीला रिब्बन पहनेंगे गार्डियोला

लंदन, 7 मार्च (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने कहा कि वह कैटालोनिया स्वतंत्रता आंदोलन को समर्थन देने के लिए यूएफा चैंपियंस लीग के दूसरे दौर के मुकाबले के दौरान पीला रिब्बन पहनेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पीला रिब्बन पहनने के कारण इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने गार्डियोला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एफए ने मैच के दौरान किसी भी प्रकार के राजनीतिक चिन्ह को दिखाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के दूसरे दौर के मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी स्विट्जरलैंड की क्लब बासेल से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493