चैम्पियंस ट्रॉफी : भारत ने ब्रिटेन को 2-1 से हराया

लंदन, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी -2016 के अपने दूसरे पूल मैच में शनिवार को ब्रिटेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

लंदन, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी -2016 के अपने दूसरे पूल मैच में शनिवार को ब्रिटेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

भारत ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और ब्रिटेन पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा।

मैच का पहला गोल भारत के मनदीप सिंह ने किया। मैच के 11वें मिनट में मनदीप ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को एक गोल से आगे कर दिया।

ब्रिटेन की मुसीबत उस समय और बढ़ गई जब भारत को 34वें मिनट में पेनल्टी मिली हरमनप्रीत सिंह ने इस मौके को गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

दो गोल से पीछे चल रही ब्रिटेन को 35वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। जिसे एशले जैक्शन ने गोल में बदल कर टीम को कुछ राहत की सांस दी। इसके बाद ब्रिटेन की टीम और कोई गोल नहीं कर पाई और मैच हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493