भाजपा ने राज्यसभा की 12, सपा ने 7 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव में 12 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अच्छी बढ़त हासिल की और उच्च सदन में संख्या बल में विपक्षी दल कांग्रेस से अंतर को कम करने में सफल रही। उच्च सदन में भाजपा अल्पमत में है।

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव में 12 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अच्छी बढ़त हासिल की और उच्च सदन में संख्या बल में विपक्षी दल कांग्रेस से अंतर को कम करने में सफल रही। उच्च सदन में भाजपा अल्पमत में है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक की राज्यसभा की 27 सीटों का मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने छह, समाजवादी पार्टी (सपा) ने सात और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो सीटें जीतीं।

राज्यसभा की 16 राज्यों से कुल 58 सीटें पिछले दो माह से खाली हैं। पिछले माह 30 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

राजस्थान में भाजपा ने विपक्ष के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा। वहां की चारों सीटें भाजपा को मिलीं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर निर्वाचित हुए। शेष दो सीटों से भाजपा के हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा विजयी रहे।

झारखंड में भाजपा ने दोनों सीटें जीत ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार विजयी रहे। इस बीच आरोप है कि एकजुट विपक्ष को हराने में क्रॉस-वोटिंग ने मदद की।

चुनाव के बाद विवाद बढ़ने पर झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबू लाल मरांडी ने कहा, “भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्यसभा चुनाव में धनबल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।”

मध्य प्रदेश में भाजपा ने दो सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली है। भाजपा की ओर से पूर्व पत्रकार एम. जे. अकबर और अनिल माधव दवे विजेता रहे हैं। विजेता विवेक तन्खा कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह हरियाणा में आसानी से जीते। लेकिन राज्य में आश्चर्यजनक जीत भाजपा समíथत मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा की रही। कांग्रेस के 13 विधायकों के वोट रद्द कर दिए गए। जिसके बाद चंद्रा की जीत हुई। चंद्रा ने दिल्ली के वकील और इनेलो समर्थित उम्मीदवार आर. के. आनंद को हराया।

कर्नाटक में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा की ओर से विजयी रहीं जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस के ऑस्कर फर्नाडीस, जयराम रमेश और के. सी. राममूर्ति विजयी रहे।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा के सभी सात प्रत्याशी आसानी से जीत गए। विजेताओं में दो सीटें बसपा के प्रत्याशियों को जबकि एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस को मिली है।

सपा के विजेता उम्मीदवार हैं अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, संजय सेठ, रेवती रमण सिंह, सुखराम यादव, सुरेंदर नागर और विश्वंभर प्रसाद निषाद। बसपा की ओर से सतीश मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ विजेता रहे जबकि भाजपा के टिकट पर शिव प्रसाद शुक्ल जीते। कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार कपिल सिब्बल थे जो विजयी रहे।

उत्तराखंड से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप टमटा को विजेता घोषित किया गया। यह राज्यसभा की एकमात्र सीट थी। हालांकि पार्टी के अंदर टमटा की उम्मीदवारी को लेकर बहुत मतभेद था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493