दोनों टीमों के बीच मंगलवार को संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ, लेकिन विडाल के गोल ने बेयर्न को जीत दिला दी।
बेयर्न ने मुकाबले की शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली और दूसरे मिनट में ही विडाल के गोल से बढ़त ले ली। लेकिन, इसके बाद टीम कोई गोल नहीं कर सकी। बेनफिका ने भी अच्छा खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल करने का एक भी अवसर हासिल नहीं करने दिया।
बेयर्न ने कोच पेप गार्डियोला ने कहा, “मैं इस परिणाम से काफी खुश हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि हमारे प्रतिद्वंद्वी कितने अच्छे हैं।”
dharmpath.com dharmpath