करोड़ रुपये मूल्य के गांजे के साथ 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली , 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक करोड़ रुपये मूल्य के गांजे की आपूर्ति करने जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार बताया कि रोहित (22), सनी (22) को मार्च के अंतिम सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नारायणा से गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके सहयोगी नागा वेंकट कुमार (33) को मंगलवार उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा का वांछित अपराधी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा कि मादक पदार्थो के तस्करों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पदार्फाश तब किया गया, जब रोहित और सनी 1,060 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार हुए। दोनों ट्रक से धर्मवीर नामक गिरोह के सरगना को गांजे की आपूर्ति करने जा रहे थे। धर्मवीर अभी फरार है।

अधिकारी ने कहा, “आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से ट्रक पर 53 बोरियों में गांजा छिपा कर दिल्ली लाया गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक पर 67 बोरियों में कच्चा नारियल लादा गया था।”

पुलिस ने बताया कि अब वह आंध्र प्रदेश के तीन आपूर्तिकर्ताओं पर नजर रखे हुए है, जिनकी पहचान कुमार, किरण और श्रीनिवास के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493