चैम्पियंस लीग : डॉर्टमंड ने क्लब ब्रुग को 1-0 से मात दी

ब्रुसेल्स, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। बोरुसिया डॉर्टमंड ने यूरोपीय चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ए के मुकाबले में बेल्जियम के क्लब ब्रुग को 1-0 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, मंगलवार देर रात हुए इस मुकाबले में जर्मन क्लब को ब्रुग ने कड़ी टक्कर दी लेकिन वह मेहमान टीम को 85वें मिनट में गोल करने से नहीं रोक पाएं।

ब्रुग ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले हाफ में मेहमान टीम को गोल करने का कोई साफ मौका नहीं दिया।

दूसरे हाफ में डार्टमंड ने टीम में बदलाव किए और मारियो गोट्जे की जगह शिन्जी कगावा मैदान पर आए।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मैच ड्रॉ हो जाएगा लेकिन अमेरिका के युवा फारवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिच ने मैच का एकमात्र गोल करके डॉर्टमंड को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493