म्यूनिख, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेनिश क्लब सेविला से गोल रहित ड्रॉ खेला।
बायर्न ने पहले दौर के एक रोमांचक मुकाबले में सेविला को 2-1 से हराया था जिसके कारण 2-1 के कुल योग के साथ बायर्न ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एलियांज एरिना में बुधवार को खेले गए मुकाबले में बायर्न के फ्रैंक रिबरी को गोल करने के मौके मिले लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।
सेविला ने पहली बार चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश करने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह बायर्न के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए और मैच गोल रहित ड्रॉ रहा।
dharmpath.com dharmpath