रोम, 18 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड ने बुधवार को खेले गए चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर के पहले चरण के मुकाबले में इटली के क्लब एएस रोमा को 2-0 से हरा दिया।
यह जिनेदिन जिदान का रियल के कोच के तौर पर पहला चैम्पियंस ट्रॉफी मैच था।
रियल के लिए क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने 57वें मिनट में पहला गोल किया। यह रोनाल्डो का चैम्पियंस लीग में इस सीजन में 12वां और इस सीजन का कुल 33वां गोल था।
रियल के लिए दूसरा गोल जेसी रोड्रिग्वेज ने 86वें मिनट में किया।
दोनों टीमों के बीच दूसरे चरण का मुकाबला मेड्रिड में आठ मार्च को खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath