पेरिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांसीसी लीग-1 विजेता पेरिस सेंट जर्मेन का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) टीम मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैम्पियंस लीग के पहले चरण का क्वार्टर फाइनल मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को खेले गए मैच में मेहमानों ने 38वें मिनट में पहला गोल दागा।
तीन मिनट बाद ही मेजबानों ने वापसी को और फर्नाडो ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
पीएसजी ने 59वें मिनट में एड्रिन राबिओट के गोल की मदद से सिटी पर बढ़त ले ली थी लेकिन 72वें मिनट में फर्नांडिन्हो ने गोल कर सिटी को 2-2 से बराबरी दिला दी।
घर से बाहर इस ड्रॉ और दो गोल के साथ सिटी ने मंगलवार को होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले के लिए बढ़त हासिल कर ली है।
dharmpath.com dharmpath