चैलेंजर्स पर आगे बढ़ने का दबाव : अरविंद

बेंगलुरू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुरुवार रात को होने वाले 31वें मैच से पहले एक बयान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद का कहना है कि गुजरात लायंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी टीम पर आगे बढ़ने का दबाव होगा।

गुजरात और बेंगलोर के बीच यह मैच आज रात आठ बजे से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीनाथ ने कहा, “देखा जाए, तो इस मैच में बेंगलोर पर दबाव होगा। हमें अच्छी फॉर्म में वापसी करनी है। हमें सकारात्मक रहकर केवल यह मैच नहीं, बल्कि और भी मुकाबले जीतने हैं।”

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजों के बुरी तरह विफल होने के बाद मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हुए मैच ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की राह मुश्किल कर दी है।

श्रीनाथ ने कहा, “हम मुकाबले की शुरुआत का इंतजार कर रहे थे। दुर्भाग्य से बारिश नहीं रुकी। कोलकाता से मिली हार के बाद हम सकारात्मक रहकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन बावजूद इसके हम एक होकर नहीं खेल रहे हैं। हम जानते हैं कि हम पर जीत हासिल कर अच्छी फॉर्म में वापसी का दबाव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493