चोटिल एडमंड ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से बाहर हुए

ब्रिस्बेन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड चोटिल होने के कारण शुक्रवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दाएं टखने में चोट के कारण 22 वर्षीय खिलाड़ी एडमंड को क्वार्टर फाइनल में तीसरे विश्व वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव से हारकर बाहर होना पड़ा।

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दिमित्रोव ने एडमंड को 6-3, 6-7 (3-7), 6-4 से मात दी। इस चोट के कारण अब एडमंड इस साल पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चोट का इलाज शुरू करेंगे।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया ओपन की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। एंडी मरे ने पहले ही हिप इंजरी के कारण इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। ऐसे में एडमंड इसमें हिस्सा लेने वाले शीर्ष स्तरीय ब्रिटिश खिलाड़ी होंगे।

दिमित्रोव का सामना अब पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निक किर्गियोस से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493