नए शो के साथ हास्यस्प्रद शैली में हाथ आजमाएंगे राम कपूर

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राम कपूर ‘कॉमेडी हाई स्कूल’ शो के साथ हास्यस्प्रद शैली को अपना रहे हैं।

राम का कहना है कि यह सबसे मुश्किल शैली है।

एक बयान में कहा गया कि इस शो का प्रसारण ‘डिस्कवरी जेईईटी’ चैनल पर होगा। इसमें एक कक्षा के पृष्ठभूमि को लेकर समाज, संस्कृति, शिक्षा और सामयिकी से जुड़ी कई चीजें दर्शाई जाएंगी।

राम ने कहा, “हास्यस्प्रद शैली में महारत हासिल करना बहुत मुश्किल है। मैंने इसमें हाथ आजमाने की कोशिश पहले कभी नहीं की, लेकिन हमेशा से एक मजबूत किरदार निभाने के लिए तैयार रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने ‘कॉमेडी हाई स्कूल’ के विचार को समझने के तुंरत बाद ही इसमें काम के लिए हामी भर दी। इसमें अपने अप कई चीजें ऐंसी हो जाती हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी। आप इसे हर दिन अपने परिवार के साथ देख सकते हैं और खुलकर हंस सकते हैं।”

इस शो में हर सप्ताह एक स्टार कलाकार अलग-अलग भूमिका में आएंगे। राम के अलावा, इसमें गोपाल दत्त, परितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता को देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493