पेरिस, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज डिफेंडर पेट्रिक एवरा को चोटिल लेविन कुरजावा के स्थान पर फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले कुरजावा का सोमवार को मेडिकल टेस्ट किया गया। इसी आधार पर मेडिकल टीम ने कुरजावा को राष्ट्रीय टीम से बाहर करने की सिफारिश की।
दूसरी ओर, 35 साल के एवरा जुलाई के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। वह यूरो चैम्पियनशिप में खेले थे।
फ्रांस के पेरिस में 2018 विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में स्वीडन के साथ शुक्रवार को भिड़ना है। इसके चार दिन बाद फ्रांसीसी टीम को आइवरी कोस्ट के साथ दोस्ताना मैच खेलना है। यह मैच लेंस में होगा।
dharmpath.com dharmpath