पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच तापमान में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य भर में मौसम साफ रहने तथा तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापामन 30.4 डिग्री, गया का 29.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath