चोटिल कोएट्जे एफकॉन कप से बाहर

बाटा (भूमध्यरेखीय गिनी), 22 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल टीम के मुख्य कोच शेक्स मशाबा ने डिफेंडर रिवाल्डो कोएट्जे के चोटिल होने के कारण एफकॉन कप-2015 के शेष सत्र से बाहर होने की पुष्टि कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मशाबा ने बुधवार की रात कहा कि एबेबियीन स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ हुए ग्रुप-सी के मैच के दौरान कोएट्जे का टखना गंभीर रूप से चोटिल हो गया। यह मैच दक्षिण अफ्रीका 1-3 से हार गया था।

मशाबा ने कहा, “कोएट्जे काफी परेशानी में है और चिकित्सकीय टीम उनका उपचार कर रही है। इसलिए मैंने उन्हें शेष टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, अन्यथा कुछ भी हो सकता है।”

गौरतलब है कि 18 वर्षीय कोएट्जे का यह पहला एफकॉन कप था। मशाबा ने बताया कि कोएट्जे की जगह एरीक मातोहो टीम में शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493