चोटिल नाइल की जगह बोलैंड आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

मेलबर्न, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है। उन्हें काउटर नेथन नाइल के चोटिल हो जाने के बाद यह मौका मिला है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ” नाइल को बीग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्कॉचर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच में चोट लग जाने के कारण विक्टोरिया के बोलैंड को टीम में चुना गया है।”

सीए के फिजियो डेविड बिकले ने कहा, “स्कॉचर्स की मेडिकल टीम ने इस बात की घोषणा की है कि नाथन को मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लग गई थी।”

उन्होंने कहा, “हालांकि चोट कितनी गहरी है और उससे उबरने में कितना समय लगेगा इस बार में हम तभी कुछ कह सकते हैं जब हमारे पास स्कैन रिपोर्ट आ जाएगी। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि नाथन को बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493