चोटिल सैमुएल्स, जोसेफ विंडीज टीम से बाहर

सेंट किट्स, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए मार्लन सैमुएल्स और अल्जारी जोसेफ को वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं मिली है।

सैमुएल्स के दाहिने हाथ में चोट है जबकि जोसेफ को पीठ में समस्या है। सुनील नरेन ने निजी कारणों से टी-20 टीम से अपना नाम वापस ले लिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गए टेस्ट मैच में सुनील एम्ब्रीस को चोट लग गई थी। उनके स्थान पर शिमरोन हेटमयर को वनडे टीम में जगह मिली है। सैमुल्स और जोसेफ के स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल और विकेटकीपर चाडविक वाल्टन को टीम में जगह मिली है।

वनडे टीम : जेसन होल्डर (कप्तान), जेसन मोहम्मद, शिमरोन हेटमयेर, रोंसफोर्ड बीटन, शेनन गेब्रिएल, क्रिस गेल, काइल होप, शाई होप (विकेटकीपर), शेल्डन कोटरेल, इविन लुइस, निकिता मिलर, एशले नर्स, रोवमैन पावेल, चाडविक वाल्टन, केसरिक विलियम्स।

टी-20 टीम : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), सैमुएल बद्री, रोंसफोर्ड बीटन, रायद इमरिट, आंद्रे फ्लैचर, क्रिस गेल, जेसन मोहम्मद, एशले नर्स, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, शाई होप, जेरोम टेलर, चाडविक वाल्टन और केसरिक विलियम्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493