चोटी काट के मुकाबले में जीत गईं कुजनेत्सोवा

सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सत्र की आखिरी चैम्पियनशिप डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेले गए अपने मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए उत्सुक रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने अपनी चोटी को ही काट दिया।

एससी ग्लोबल द्वारा प्रस्तुत बीएनपी परिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपना पहले दौर का राउंड रॉबिन मैच खेलने उतरीं कुजनेत्सोवा ने मौजूदा विजेता एग्निएस्का रदवांस्का को सोमवार को 7-5, 1-6, 7-5 से मात दी।

टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेट जीतने के बाद कुजनेत्सोवा को दूसरे सेट में रदवांस्का से हार का सामना करना पड़ा। अपनी जीत को निश्चित करने के लिए रूस की 31 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी ने तीसरे सेट की शुरुआत से पहले अपनी चोटी को काट दिया।

चोटी काटने के बाद कुजनेत्सोवा ने बेहतरीन वापसी करते हुए पोलैंड की खिलाड़ी को तीसरे सेट में मात देकर मुकाबले में जीत हासिल की।

अपनी जीत के बाद कुजनेत्सोवा ने कहा, “मुझे चोटी से काफी परेशानी हो रही थी। सेट खेलने के दौरान वह बार-बार मेरी आंखों पर लग रही थी। मैंने सोचा कि मेरे लिए क्या जरूरी है? मेरे बाल, जो बाद में बढ़ सकते हैं या यह मुकाबला?”

मुकाबले के तीसरे सेट से पहले कुजनेत्सोवा ने अंपायर से कैंची मांगी और अपने बाल काट दिए। इस बारे में रदवांस्का का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी की प्राथमिकता पर स्वीकृति दे दी थी।

रदवांस्का को हालांकि, इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुजनेत्सोवा से उन्हें इस घटना के बाद हार का सामना करना पड़ेगा।

कुजनेत्सोवा ने इससे पहले पिछले सप्ताह मॉस्को में क्रेमलिन कप का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493