चोट के कारण मैक्सवेल आईपीएल के बाहर

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मंगलवार को पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण से बाहर हो गए। वह इस सत्र से बाहर होने वाले पांचवें आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

मैक्सवेल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी अपनी टीम के अंतिम दो मैचों में नहीं खेलेंगे।

उनके अगले महीने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले फिट होने की उम्मीद है।

आस्ट्रेलिया के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बिकले ने एक बयान में कहा, “ग्लेन को पिछली रात पेट के बांए हिस्से में दर्द महसूस हुआ था। इसलिए फैसला लिया गया कि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से पहले मूल्यांकन के लिए स्वदेश लौटना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास अभी तक जो जानकारी है उसके मुताबिक चोट इतनी बड़ी नहीं है कि ग्लेन को वेस्टइंडीज दौरे में हिस्सा लेने से रोक पाए, लेकिन हम उन्हें दौरे से पहले चोट से उबरने का समय देना चाहते हैं।”

इससे पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ, शॉन मार्श, मिशेल मार्श और जॉन हेस्टिंग्स आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493