मेड्रिड, 31 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी जोस मारियो जिमेनेज की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और इस कारण वह दो से तीन सप्ताह तक के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक सोमवार को जिमेनेज की चोट की जांच की गई। क्लब के मेडिकल टीम ने हालांकि साफ नहीं किया कि जिमेनेज कितने दिनों में पूरी तरह फिट हो जाएंगे लेकिन इस तरह की चोट से उबरने के लिए इतना समय लग ही जाता है।
जिमेनेज इस चोट के कारण बार्सिलोना के साथ होने वाले कोपा डेल रे सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे। साथ ही वह लेगानेस और सेल्टा विगो के साथ ला लीगा मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath