निर्माता बनना अत्यधिक जिम्मेदारी वाला काम : संजय सूरी

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता संजय सूरी निर्माता बनने को बड़ी जिम्मेदारी का काम मानते हैं, क्योंकि बतौर निर्माता फिल्म से जुड़ी हर प्रक्रिया पर धयान देना पड़ता है। वह ‘माय ब्रदर निखिल’, ‘सॉरी भाई’ और ‘आई एम’ जैसी पुरस्कृत फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

संजय ने आईएएनएस को बताया, “जब आप फिल्म का निर्माण करते हैं तो काफी फर्क पड़ता है, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में आप बस अपना काम करके निकल जाते हैं, लेकिन बतौर निर्माता आपको हर प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है, विशेष रूप से स्वतंत्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है।”

उन्होंने आगे कहा कि एक ही फिल्म में बतौर निर्माता और अभिनेता के रूप में काम करने पर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

संजय आगामी फिल्म ‘मोना डार्लिग’ में कॉलेज के डीन की भूमिका में नजर आएंगे।

अभिनेता कहते हैं कि उन्हें रोमांच से भरपूर इस जासूसी फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और यह उत्तेजक थ्रिलर फिल्म नहीं है।

फिल्म ‘मोना डार्लिग’ में कॉलेज परिसर की कहानी को दर्शाया गया है, जहां रहस्यमय तरीके से कुछ लोगों की मौत हो जाती हैं।

अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में पूछे जाने पर बताया कि बतौर निर्माता उनकी आगामी फिल्म ‘माय बर्थडे सॉन्ग’ भी थ्रिलर फिल्म होगी। इसका निर्देशन समीर सोनी ने किया है। इस फिल्म में संजय ने अभिनय भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493