पर्थ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी चोट के कारण शनिवार को आस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो गए। शुक्रवार को उन्हें चोट लगी थी।
पर्थ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी चोट के कारण शनिवार को आस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हो गए। शुक्रवार को उन्हें चोट लगी थी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है, “समी की बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है जिसके कारण वह चार से छह हफ्तों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
भुवनेश्वर कुमार टीम में समी का स्थान लेंगे।
घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाद से टीम से बाहर चल रहे समी की आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में वापसी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath