लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी आकर्षक फिगर के लिए मशहूर अभिनेत्री सलमा हायेक की फिगर बेटी के जन्म के बाद भले ही वैसी न रह गई हो, लेकिन उनका कहना है कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पहले से काफी बेहतर हो गई है।
सलमा की पति फ्रें कोइस हेनरी पिनॉल्ट से एक आठ वर्षीय बेटी वलेंटिना है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, हायेक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी को जन्म देने से पूर्व की अपनी तस्वीर शेयर की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “गर्भाधान से पूर्व मेरी कमर ऐसी थी। अब यह भले ही ऐसी न रही हो, लेकिन मेरी जिंदगी पहले से काफी बेहतर है।”
हायेक ने साथ ही खुलासा किया कि वह कभी व्यायाम नहीं करतीं।
उन्होंने कहा, “मुझमें व्यायाम न करने और स्वास्थ्यवर्धक आहार न खाने की खराब आदतें हैं। मुझे शराब और कॉकटेल्स जैसी खराब चीजें भी पसंद हैं। मैं व्यायाम करने को लेकर आलसी हूं।”
dharmpath.com dharmpath