‘डर सबको लगता है’ में डराएंगी काम्या

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर खलनायिका का किरदार निभाने के बाद अभिनेत्री काम्या पंजाबी हॉरर टीवी शो ‘डर सबको लगता है’ में नजर आएंगी।

काम्या शो में ‘द प्राइस’ की कड़ी में नजर आएंगी, जिसकी मेजबानी बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु कर रही हैं।

काम्या शो में मां का किरदार निभाएंगी, वहीं उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला हॉरर शो होगा। मुझे इसका यह पक्ष पसंद है कि इसमें हॉरर के नाम पर गौर नहीं किया गया और यहां कुछ अजीब भी नहीं है। यह आपको डराने की जगह हंसाएगा। जो कहानी मैं कर रही हूं, वह काफी दिलचस्प है।”

काम्या को इससे पहले ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा’ और ‘मर्यादा : लेकिन कब तक?’ जैसे धारावाहिकों में देखा गया है।

‘डर सबको लगता है’ एंडटीवी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493