आतंकी घटनाओं से निपटने को आरपीएफ पार्याप्त नहीं : मनोज सिन्हा

वाराणसी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां शनिवार को कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन किसी आतंकी घटना से निपटने के लिए सिर्फ आरपीएफ पर्याप्त नहीं है।

बनारस के अस्सी घाट पर आयोजित कार्यक्रम ‘मेगा यूथ मीट-2016’ में पहुंचे मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है।

पठानकोट की घटना को निंदनीय बताते हुए सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद का मुकाबला पूरी कठोरता के साथ कर रही है। यह ऐसी घटना है, जिस पर लोगों को ‘पॉलिटिक्स’ नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पहली बार पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने की बात कर रहा है। यह एक अच्छी पहल है। भारत सरकार को इस मामले में जैसे-जैसे सबूत मिलेंगे, कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता अभियान को रफ्तार देने के लिए कर्नाटक से आए आर्य वैश्य युवजन महासभा से जुड़े सैकड़ों लोगों के बीच सिन्हा ने कहा कि 22 जनवरी को डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) परिसर में विकलांगों को लेकर कार्यक्रम होना है।

सिन्हा ने कहा कि देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विकलांगों के लिए मेगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें उन्हें उनकी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विकलांगों को काफी लाभ मिलेगा।

राम मंदिर को लेकर दिल्ली में हो रहे सेमिनार पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि सेमिनार करने और विरोध करने की सभी को आजादी है। राम मंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। फैसला आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493