चौथा सीमा हाट त्रिपुरा में अगले महीने

अगरतला, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौथा सीमा हाट अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। यह बात रविवार को त्रिपुरा के एक मंत्री ने कही।

त्रिपुरा के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तपन चक्रवर्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, “एक अन्य सीमा हाट 2.44 करोड़ रुपये की लागत से कमलासागर में तैयार है, जो बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले की सीमा से लगा हुआ है। यह भारत बांग्लादेश सीमा पर चौथा और त्रिपुरा में दूसरा सीमा हाट होगा।”

उन्होंने कहा, “भारत और बांग्लादेश के मंत्री अगले महीने इस सीमा हाट का उद्घाटन कर सकते हैं और इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।”

त्रिपुरा में ही एक अन्य सीमा हाट अगरतला से 140 किलोमीटर दक्षिण में श्रीनगर में 13 जनवरी को खुला था।

दो अन्य सीमा हाट मेघालय से लगी भारत बांग्लादेश सीमा पर 2012 में खुले थे।

सीमा हाट पर स्थानीय कृषि और वानिकी उत्पादों, मसालों, लघु वनोपजों (लकड़ी को छोड़ कर), ताजी और सूखी मछलियां, दुग्ध और पॉल्ट्री उत्पादों, कुटीर उद्योग के उत्पादों, लकड़ी के फर्नीचरों, हस्तकरघा और हस्तशिल्प सामानों को बेचने की अनुमति है।

चक्रवर्ती ने बताया कि अगरतला के श्रीमंतपुर और बांग्लादेश के कोमिला जिले की सीमा पर भूमि सीमा चौकी (एलसीएस) भी शुरू किए जाने के लिए तैयार है। इसका मकसद भी दोनों देशों में व्यापार को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारत बांग्लादेश सीमा पर 70 सीमा हाट शुरू करना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493