चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ, 19 मार्च(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबन्धन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत से तथा कुंवर नरेंद्र सिंह मथुरा से उम्मीदवार होंगे।

गौरतलब है कि सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि तीन सीटें रालोद के हिस्से में आई हैं। रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493