‘चौरंगा’, ‘काका मुत्तै’ ने आईएफएफएलए में जीते पुरस्कार

लॉस एंजेलिस, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) में निर्माता विकास रंजन मिश्रा की ‘चौरंगा’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (ग्रैंड जुरी) और एम. मणिकांदन की ‘काका मुžौ’ को बेस्ट फीचर फिल्म (ऑडियंस च्वॉइस) पुरस्कार मिला।

यहां वेस्ट सनसेट बोलिवार्ड में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारतीय अभिनेत्री कल्कि कोच्लिन को ‘मार्गरीटा वद ए स्ट्रॉ’ और श्वेता त्रिपाठी को ‘हरामखोर’ के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

‘चौरंगा’ के निर्माता संजय सूरी और ओनिर हैं, जिसमें संजय और तनीषा चटर्जी ने भूमिका निभाई है।

ओनिर ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत गर्व है कि हमारी फिल्म ‘चौरंगा’ को आईएफएफएलए में बेस्ट फीचर (ग्रैंड जुरी) पुरस्कार मिला।”

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (ऑडियंस च्वाइस) का पुरस्कार प्रत्युषा गुप्ता की लघु फिल्म ‘सफर’ को और इसी वर्ग में लीना पेंधारकर की ‘दांडेकर मेक्स ए सैंडविच’ को ग्रैंड जुरी पुरस्कार मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493