छग : अंतागढ़ टेपकांड में जोगी समेत अन्य पर प्राथमिकी

पंडरी थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने कहा कि पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने इस मामले में देर रात शिकायत दर्ज कराई है।

प्रदेश सरकार ने अंतागढ़ टेपकांड मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला की अंतागढ़ विधानसभा में 12 सितंबर, 2014 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने जीत दर्ज की थी।

इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार ने नामांकन के बाद अचानक अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं इस मामले में 3 वर्ष पूर्व दिसंबर, 2015 में एक कथित टेप सामने आया था। इसमें चुनाव न लड़ने के लिए कथित तौर पर लेनदेन की बात सामने आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493