रायपुर, 6 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में अब किसानों को मामूली किराए पर कृषि यंत्र ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर (स्प्रिंग), कल्टीवेटर (प्लेन), पावर टिलर, पैडी ट्रांसप्लांटर आदि उपलब्ध होंगे। उन्हें ये कृषि यंत्र पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। श्रम, खेल और युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने पिछले दिनों कोरिया जिले के विधायक आदर्श ग्राम बुडार में राज्य के प्रथम कृषि यंत्र सेवा केन्द्र शुभारंभ किया।

राजवाडे ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए लगातार हरसंभव प्रयास कर रही है। राजवाडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह खेती-किसानी पर निर्भर है। खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग आज के समय की मांग और जरूरत भी है। राज्य सरकार किसानों को हर प्रकार के उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। राजवाडे ने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्र की कीमत अधिक होने के कारण गरीब किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने में उनकी आर्थिक स्थिति आड़े आ जाती है। इसे दूर करने के लिए गरीब किसानों को मामूली किराये पर आधुनिक कृषि यंत्र देने का निर्णय लिया गया है।
अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक कृषि यंत्र की आवश्यकता : पावले
संसदीय सचिव एवं भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक चंपादेवी पावले ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के विकासखण्ड मनेनद्रगढ के ग्राम नागपुर में दूसरा कृषि यंत्र सेवा केन्द का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के लिए आधुनिक कृषि यंत्र आज की आवश्यकता है। पावले ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर निर्भर है। आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से निर्धारित अवधि में ही फसलों की निंदाई, गुड़ाई, बुवाई और मिसाई का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब बाजार दर से न्यूनतम दर पर किराये पर कृषि यंत्र प्राप्त होंगे।
dharmpath.com dharmpath