छग : अलंकरण समारोह में सम्मानित होंगी 23 प्रतिभाएं (फोटो सहित)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 1 नवंबर से 5 नवंबर के दरम्यान मनाया जाएगा। इस वर्ष के छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2017 का उद्घाटन उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे, जबकि समापन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन तय है। राज्योत्सव के समापन दिवस में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की 23 हस्तियों को राज्य की ओर से राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री बघेल ने कहा कि जूरी के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों की ओर से दिए जाने वाले राज्य अलंकरण सम्मान के लिए जूरी ने विभिन्न क्षेत्र से 23 नामों का चयन किया है, जिन्हें अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

चयन सूची के मुताबिक, घनश्याम सिंह ठाकुर को शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान, आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र से कुमारी रेणुका यादव को गुंडाधुर सम्मान, खेल क्षेत्र से गीता बंजारे को मिनिमाता सम्मान, उर्दू भाषा की सेवा के लिए मोहम्मद सज्जाद अली को हाजी हसन अली सम्मान, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से यशपाल ध्रुव को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493