छग : इजराइली अधिकारियों ने दिए खेती से आय दोगुनी करने के मंत्र (फोटो सहित)

किसानों की आय को कैसे दोगुनी किया जाए इस बात को लेकर भी काफी चर्चा हुई। इजराइल के विषय विशेषज्ञों की राज्य में नियुक्ति पर भी इन दोनों अधिकारियों ने जोर दिया। साथ ही साथ ये मशविरा भी दिया कि इजराइल दूतावास के संपर्क में हमेशा रहें, ताकि उन्नत तकनीक छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ के कृषि विकास के साथ-साथ पशुपालन, मछलीपालन के क्षेत्र में विगत लगभग 13 वर्षों की उपलब्धियों और संभावनाओं की जानकारी दी।

इजराइली दूतावास के ग्रनोट ने कहा कि इजराइल में साल भर में 300 मिलीमीटर वर्षा होती है। सिंचाई सहित अन्य जरूरतों के लिए बारिश के 80 प्रतिशत पानी की रिसाइकिलिंग की जाती है। इजराइल ने दुधारू पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। यहां उन्नत नस्ल की एक गाय 12 हजार लीटर दूध एक साल में देती है। पशु संवर्धन (ब्रीडिंग) की उन्नत तकनीक के मामले में इजराइल पूरे विश्व में अग्रणी है। उन्होंने उद्यानिकी फसलों के विकास में किए जा रहे आधुनिक तौर-तरीकों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

इजराइल दूतावास के ट्रेड अफसर अखिल चौधरी ने इजराइल द्वारा अन्य देशों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे सहयोग की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने राज्य में पानी के सदुपयोग तथा भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए तकनीकों और उपायों की जानकारी इजराइली दूतावास के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से ली।

बैठक में कृषक कल्याण परिषद के सदस्य मितुल कोठारी, कृषि एवं बीज विकास निगम के प्रबंध संचालक आलोक अवस्थी, संचालक उद्यानिकी नरेंद्र पांडेय, संचालक कृषि एम.एस. केरकेट्टा, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. पांडेय, संचालक मछलीपालन वीके शुक्ला, मंडी बोर्ड के अपर संचालक सवन्नी, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493