राज्य में पहली बार सामान्य प्रसव से जन्मे पांचों बच्चों की सेहत को लेकर चिकित्सा जगत विशेष सतर्कता बरत रहा है।
अम्बिकापुर के जिला चिकित्सालय में लखनपुर स्थित बिनकरा गांव की 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने नार्मल डिलवेरी के जरिये पांच बच्चों को जन्म दिया। 6 माह की गर्भावस्था में 5 बच्चों को जन्म देने की खबर सुनकर लोग अचरज में हैं। इन बच्चों के जन्म के बाद उनकी बेहतरी के लिए तत्काल गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
समय से पहले इन बच्चों का वजन कम होने व पीलिया के लक्षण दिखने पर अंबिकापुर जिला प्रशासन सहित जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने भी एम्स के डॉयरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर से चर्चा की।
इसके बाद मंगलवार की रात पांचों बच्चों को एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉ. नागरकर ने चिकित्सा अधीक्षक उनके नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिए।
बताया जाता है कि इन बच्चों का वजन एक किलो 300 ग्राम, एक किलो 500 ग्राम और एक किलो 200 ग्राम है।
वहीं एम्स के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल जिंदल का कहना है कि नवजात कम वजन के कारण पीलिया से ग्रस्त हो चुके हैं। इसलिए उन्हें एनआईसीयू में भर्ती कर नए सिरे से जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath