पुलिस ने बताया, “सोहागपुर गांव में एक मकान की छत भर रहे पांच मजदूर हाईटेंशन लाइन की तार के चपेट में आ गए। हादसे के बाद पांचों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया। तीन मजदूरों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।”
पुलिस अधीक्षक आर.एन.दास ने बताया, “सोहागपुर गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे हैं। ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं। विद्युत विभाग में शिकायत के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके बाद मंगलवार को फिर एक बार हादसा हो गया।”
dharmpath.com dharmpath