छग : कांकेर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 2 जवान घायल

कांकेर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया, “कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवान गश्त पर निकले थे। मरकानार में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।”

उन्होंने कहा, “इस घटना में बीएसएफ के 35वीं बटालियन के चार्ली कंपनी के जवान सी. मरीयप्पन और अहुते जम्मूदीप घायल हो गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए बीएसएफ शिविर लाया गया। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493