यह घटना उस वक्त हुई जब खाना खाने के बाद सभी जवान अपनी बैरक में सोने चले गए। कुछ ही घंटे के बाद महाराष्ट्र के रहने वाले प्रशांत पवार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।
पखांजूर एसडीओपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। गोली लगने से जवान प्रशांत पवार की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जवान किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। आत्महत्या की स्पष्ट वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है। फिलहाल जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath