मुंगेली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी पथरिया तेजराम पटेल ने बताया कि आरोपी राजेश को पुलिस ने घटना के दिन ही संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया था।
यह घटना 16 जनवरी की है। आरोपी ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर पोल खुलने के डर से बच्ची के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।
14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से ग्रामीणों में काफी रोश था, जिसकी वजह से पुलिस ने आरोपी को घटना के दिन ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन पूछताछ व साक्ष्य के आभाव में उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
एसडीओपी ने कहा कि आरोपी ने भी पुलिस के सामने अपराध स्वीकार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल भेज दिया है।
आरोपी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह मृतका का पड़ोसी है। घटनास्थल से मिले उसके जूते ने उसे पुलिस तक पहुंचा दिया। आरोपी ने कहा कि उसने मृतका को जबरन उठाकर कोठार ले गया और मुंह को गमछे से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी को न बता दे, इस डर से पास पड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
dharmpath.com dharmpath