राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिंचाई अधिनियम 1931 के प्रावधानों के तहत प्रदेश की 117 सूखाग्रस्त तहसीलों में चालू वर्ष 2015-16 के दौरान खरीफ फसलों के सिंचाई टैक्स (जल-कर) को माफ करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जल संसाधन विभाग द्वारा यह अधिसूचना यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी की गई है।
ज्ञातव्य है कि राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने क्रमश: 16 सितंबर, 3 नवंबर और 26 नवंबर को जारी अलग-अलग आदेशों में कुल 117 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। जल संसाधन विभाग ने इन आदेशों का उल्लेख करते हुए 17 दिसंबर को जारी अपनी अधिसूचना में जल कर की राशि को माफ करने की घोषणा की है।
इसी तारतम्य में राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) से 21 दिसंबर को जारी आदेश में इन तहसीलों के किसानों को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 144 के तहत कृषि भूमि पर वर्ष 2015-16 के लिए अधिरोपित भू-राजस्व की छूट प्रदान कर दी है।
जिन सूखाग्रस्त 117 तहसीलों में किसानों को सिंचाई टैक्स माफी और भू-राजस्व की छूट मिलेगी, उनके नाम इस प्रकार हैं- जिला रायपुर में रायपुर, आरंग, अभनपुर और तिल्दा, जिला गरियाबंद में गरियाबंद, राजिम, मैनपुर, छुरा और देवभोग, जिला धमतरी में कुरूद, मगरलोड और नगरी, जिला महासमुंद में पिथौरा, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली और बसना, जिला दुर्ग में पाटन और धमधा।
इसी तरह जिला बालोद में डौंडीलोहारा, बालोद, डौंडी, गुरूर और गुण्डरदेही, जिला बेमेतरा में साजा, थानखम्हरिया, बेरला, बेमेतरा और नवागढ़, जिला राजनांदगांव में छुईखदान, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, अम्बागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर, डोंगरगांव और छुरिया, जिला बिलासपुर में बिल्हा, बिलासपुर, मस्तुरी, पेण्ड्रारोड, मरवाही और पेंड्रा, जिला मुंगेली में पथरिया, लोरमी और मुंगेली, जिला कोरबा में करतला, कोरबा, कटघोरा, पोडी-उपरोड़ा और पाली, जिला रायगढ़ में पुसौर, रायगढ़, सारंगढ़, बरमकेला, घरघोड़ा।
साथ ही तमनार, धरमजयगढ़, खरसिया और लैलूंगा, जिला जशपुर में मनोरा, जशपुर, बगीचा, दुलदुला, कांसाबेल और फरसाबहार, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में बलरामपुर, सामरी, शंकरगढ़, रामानुजगंज, राजपुर और वाड्रफनगर, जिला सूरजपुर में प्रतापपुर, प्रेमनगर, ओडगी और भैयाथान, जिला कोरिया में बैकुण्ठपुर, सोनहत, मनेन्द्रगढ़, खडगंवा और भरतपुर, जिला बस्तर में तोकापाल, बास्तानार, जगदलपुर, बकावण्ड, दरभा, बस्तर और लोहांडीगुडा, जिला कोंडागांव में फरसगांव, कोण्डागांव, माकड़ी, केशकाल और बड़ेराजपुर, जिला नारायणपुर में तहसील नारायणपुर तथा ओरछा, जिला दंतेवाड़ा में गीदम, दंतेवाड़ा।
इसके अलावा कटेकल्याण, कुआकोंडा और बचेली, जिला सुकमा में कोंटा, जिला बीजापुर में भैरमगढ़, बीजापुर, भोपालपटनम और उसूर, जिला कांकेर में नरहरपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गकोंदल, अंतागढ़ और चारामा, जिला जांजगीर-चाम्पा में बलौदा, जिला कबीरधाम में कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा और पंडरिया।
dharmpath.com dharmpath