विधायक भोलाराम साहू ने चिटफंड कंपनियों के लगातार सामने आ रहे गबन के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए मामला सदन में उठाया था, जिस पर विपक्ष के सभी सदस्यों ने समर्थन दिया और चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर्स को संरक्षण देने का आरोप सरकार पर लगाया।
सत्ता पक्ष की ओर से गृहमंत्री ने जवाब में कहा कि अब तक कुल 189 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं 124 डायरेक्टर, 59 प्रबंधक और 129 सलाहकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नेताप्रतिपक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए।
dharmpath.com dharmpath