छग : चुनाव के दौरान एग्जिट पोल का प्रसारण बंद रहेगा

छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर सोमवार को आठ जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रथम चरण में और 20 नवंबर मंगलवार को 19 जिलों के 72 विधानसभा क्षेत्रों के लिए द्वितीय चरण में चुनाव की तिथि तय की गई है।

चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल का संचालन करने और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से इसके परिणाम के प्रकाशन, प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर प्रतिबंधित होगा।

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक चरण में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय के 48 घंटों के भीतर भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपीनियन पोल या किसी मत सर्वेक्षण के परिणाम प्रतिबंधित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493