छग : छत्तीसगढ़ के ‘प्रयागराज’ में कुंभ बुधवार से

रायपुर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम के त्रिवेणी संगम पर हर साल एक पखवाड़े का राजिम कुंभ (कल्प) माघ पूर्णिमा के अवसर पर 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। देश के प्रमुख मठों और आश्रमों के साधु-संतों के सान्निध्य में 31 जनवरी को देर रात त्रिवेणी संगम पर कुंभ मेले का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

कुंभ में 7 से 13 फरवरी तक विराट संत समागम होगा। राजिम कुंभ मेले में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक मुख्य मंच राजिम में प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर के कलाकारों की गरिमामय एवं रोचक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रतिदिन शाम 6 बजे से होगी।

मेले के शुभारंभ समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर रामकृष्णानंद महराज अमरकंटक, महामंडलेश्वर प्रेमानंद महराज संन्यास आश्रम मुंबई, महंत साध्वी प्रज्ञा भारती संरक्षक-वेदरतन सेवा प्रकल्प जबलपुर, बालयोगेश्वर श्रीराम बालकदास महराज डौंडीलोहारा, संत ज्ञानस्वरूपानंद अक्रिय महराज जोधपुर, आचार्य महंत जालेश्वर महराज अयोध्या, ब्रम्हचारी इंदुभवानंद महराज शंकराचार्य आश्रम रायपुर, संत युधिष्ठिर लाल महाराज, शदाणी दरबार रायपुर, संत गोवर्धनशरण महराज सिरकट्टी आश्रम और सेम वर्मा बालाजीपुरम बैतूल की उपस्थिति रहेगी।

राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493