रायपुर/जगदलपुर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर कोतवाली व परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती के पुराने पुल एवं कुम्हरावंड बांध के समीप इंद्रावती नदी में 5 बच्चों के डूब जाने की खबर है। दोनों इलाकों में देर शाम तक गोताखोर उनकी तलाश में लगे रहे, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चला।

रेलवे कालोनी के तीन बच्चे रविवार को नहाने के लिए इंद्रावती नदी के पुराने पुल गए थे। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो 15 वर्षीय बालक भोलाशंकर की मां रतनी ने तलाश शुरू की। रतनी सबसे पहले बच्चों को गंगामुंडा तालाब में ढूंढ़ने गई, वहां खोज खबर नहीं मिलने पर इंद्रावती नदी पहुंची।
तट पर उसने बच्चों के कपड़े और साइकिल देखकर नदी के आसपास बच्चों को काफी तलाश की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद भी घंटों पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
जब देर शाम पुलिस पहुंची तो कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम 4 बजे तीन बच्चों को नदी में डूबते देख कुछ मछुवारों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया था। लेकिन उनमें से वे सिर्फ एक को ही बचा पाए जो नदी से निकलते ही भाग गया।
वहीं रतनी के मुताबिक, भोलाशंकर के साथ अन्य दो दोस्त कौन थे वह नहीं जानती। लेकिन नदी तट पर तीन बच्चों के कपड़े और एक साइकिल मिली है। इन बच्चों की देर शाम तक पता नहीं चल पाया। इधर, परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरावंड डैम स्थित कें द्रीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के दो छात्रों के डूबने की खबर है।
परपा टीआई केएन तिवारी ने बताया कि लालबाग निवासी नीलेश (16) और वेदप्रकाश (16) डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। उनके डूबने की सूचना थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं में लापता पांच बच्चों का पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath