छग :..जब बल्ला लेकर मैदान में उतरे बघेल, गेंद गई मैदान के पार (फोटो सहित)

उल्लेखनीय है कि बघेल अपने छात्र जीवन से ही क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच की विजेता टीम ग्रैंड न्यूज को कप प्रदान कर सम्मानित किया। यह फाइनल मैच आईबीसी-24 और ग्रैंड न्यूज के बीच खेला गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के छक्का मारने वाले बयान पर बघेल ने कहा था, “वह भले कहते रहे कि छक्का मारेंगे, पर छक्का तो हम ही मारेंगे।”

बघेल की वह बात आज हकीकत साबित हुई। हालांकि राजनीति में तो पक्ष-विपक्ष पर वार-पलटवार होते रहते हैं, लेकिन यहां पर आज कोई पक्ष-विपक्ष जैसी स्थिति नहीं थी।

इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493