छग : जोगी 6 जून को कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा

जोगी ने आगामी 6 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र मरवाही में समर्थकों के साथ चर्चा के बाद नई पार्टी व अपने प्रतीक चिन्ह व झण्डे की घोषणा करने की बात कही। जोगी ने कहा, “मैं कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में एक भी सीट नहीं जीतने दूंगा।”

जोगी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को लेकर उन पर काफी विश्वास जताया था, लेकिन बदलते वक्त के साथ प्रदेश कांग्रेस में एक भी पद पर जिले से लेकर प्रदेश तक उनका एक भी समर्थक नहीं है। इसके साथ ही जोगी ने अपने बेटे अमित जोगी को पार्टी से निकाले जाने पर भी नाराजगी जताई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अजीत जोगी के निष्कासन के लिए पार्टी आलाकमान के पास सिफारिश भेजी है। हालांकि, पार्टी आलाकमान ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके साथ ही अमित जोगी की पार्टी में वापसी की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जोगी ने अपने समर्थक विधायकों को पार्टी से दूरी बनाने के लिए कहा है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जोगी के जाने से प्रदेश कांग्रेस को फायदा ही होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493