छग : टीम इंडिया की जीत के लिए रायपुर में अनूठा अभियान (फोटो सहित)

शनिवार को रायपुर में, इस पहल का उद्घाटन काली माता मंदिर आकाशवाणी चौक में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने छह फुट अखंड अगरबत्ती को प्रकाश देकर काली माता मंदिर में प्रज्जवलित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह अभियान देश के 72 शहरों में भी शुरू होगा।

अभियान के बारे में साइकल प्योर अगरबत्तीज के प्रबंध निदेशक अर्जुन रंगा ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया भर में हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, खासकर भारत में। यहां क्रिकेट एक धर्म है और हमारे भारत के लिए प्रार्थना अभियान के साथ, हम पूरे देश की प्रार्थनाओं को एक साथ लाने का इरादा रखते हैं।”

उन्होंने अहमदाबाद के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि भारत की शानदार विजय के लिए इस अभियान में साथ आकर प्रार्थना करें।

उन्होंने कहा कि कुछ वर्षो में साइकल प्योर अगरबत्तीज भारत में क्रिकेट से जुड़े अग्रणी ब्रांडों में शामिल हो गया है। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट कार्यक्रमों जैसे रेड अलर्ट, थर्ड अंपायर ब्रांडिंग एवं माइलस्टोन ब्रांडिंग में हिस्सा लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493