छग : दंतेवाड़ा में नक्सली गिरफ्तार (फोटो सहित)

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने शनिवार को बताया, “मुखबिर की सूचना पर किरंदुल थाने की पुलिस ने गांधीनगर के पास घेराबंदी कर नक्सली हेमला रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। हेमला जनमिलीशिया कमांडर है, जो बंडीपारा ग्राम गुमियापाल का रहने वाला है।”

उन्होंने बताया, “हेमला 2010 में एस्सार गेट के पास थाना किरंदुल से निकली गश्ती टीम पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। इसी तरह 2010 में ही हेमला ने एस्सार गेट के पास दो ट्रक को आग के हवाले कर ट्रक ड्राईवर पर डीजल डालकर हत्या का प्रयास किया था। थाना कुटरेम क्षेत्र की आंगनबाड़ी भवन में तोड़-फोड़ की घटना में शामिल था। हेमला के खिलाफ न्यायालय बचेली द्वारा तीन स्थाई वारंट जारी किया गया था, और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493