छग : दुर्लभ हनी बीयर का बच्चा मिला

कोरबा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमानदल क्षेत्र में दुर्लभ हनी बीयर का बच्चा मिला है। कुछ ग्रामीणों को जंगल के अंदर यह बच्चा मिला, वे उसे अपने साथ घर ले आए और उसकी देखभाल की।

गांव में हनी बीयर का बच्चा लाए जाने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल वहां पहुंचा। वन विभाग इसे उचित देखभाल के लिए बिलासपुर के कानन पेंडारी जू भेजने की तैयारी कर रहा है।

ग्राम पंचायत मल्दा अंतर्गत जंगल में पहाड़ी के नीचे मशरूम (पुटु) निकालने के लिए कुछ ग्रामीण गए हुए थे। तभी वहां ये दुर्लभ जानवर दिखा जोकि 3 से 4 कुत्तों से घिरा हुआ था। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों से बचाया और उसकी मां की तलाश की। काफी देर तक जब उसकी मां को खोज नहीं पाए तब उन्होंने फैसला किया कि इसे घर ले जाएंगे।

इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को भी दे दीए एक घंटे के अंदर में ही वन विभाग से वन रक्षक उमेद राम मराठा और उनकी टीम ग्राम मल्दा पहुंची और इसे तत्काल पशु चिकित्सक आर सी साहू के पास कोरबा ले आए। उन्होंने इसका इलाज किया और बताया कि यह मात्र पांच दिन का है।

हनी बीयर नेवले की प्रजाति का है। स्थानीय लोग इसे देधा बैली कहते हैं।

इलाज कराने के बाद हनी बीयर के बच्चे को फिर उसी जगह ले जाया गया, जहां से इसे उठाया गया था। मगर उसकी मां का पता नहीं लग पाया। अब हनी बीयर के बच्चे को उचित देखभाल के लिए बिलासपुर के कानन पेंडारी जू भेजने की तैयारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493