महासमुंद एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने कहा कि पुलिस के अनुसार ग्राम अछोली (तुमगांव) निवासी जैंद्रीबाई तोरण साहू (45) उनका बेटा मनोज तोरण साहू (22) और भतीजा तुषार महेश्वर साहू (17) मोटरसाइकिल से महासमुंद से बागबाहरा की ओर घुंचापाली चंडी मंदिर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-353 पर ग्राम एमकेबाहरा के पास बुधवार 27 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची खल्लारी पुलिस ने तीनों को अपनी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खल्लारी थाना पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
dharmpath.com dharmpath