बताया गया है कि तुलसीराम सोनकर ने धमतरी का अपना मकान आबकारी विभाग को वर्ष 2017-2018 के लिए देशी व विदेशी शराब दुकान के लिए साठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से किराए पर दिया है। इसके एवज में जिला आबकारी अधिकारी यदुनंदन राठौर तुलसी राम से 25 हजार रुपये बतौर कमीशन प्रतिमाह की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत तुलसीराम सोनकर ने रायपुर के एंटी करप्शन ब्यूरो से की।
ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्यवाही करते हुए सोमवार को तुलसीराम सोनकर से 25 हजार रुपये लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी यदुनंदन राठौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत साहू व उनका स्टाफ शामिल था।
dharmpath.com dharmpath